वृंदावन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बृंदावन नगर अध्यक्ष आलोक बंसल के नेतृत्व
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नाम मंडी सुनील कुमार शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने प्रदेश सरकार ने मंडियों के बाहर मंडी शुल्क पूरी तरह से समाप्त करने का स्वागत करते हुए कहा है कि मंडियों के अंदर कारोबारियों पर मंडी शुल्क बनाए रखना उचित नहीं है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में मांग की है कि मंडी के कारोबारियों पर मंडी शुल्क एवं लाइसेंस पूर्णतया समाप्त किया जाए। मंडी के व्यापारी दुकानों का किराया देते हैं, ऐसे में यूजर टैक्स औचित्यपूर्ण है, इसे समाप्त किया जाए। मंडी शुल्क और यूजर टैक्स के विरोध में मथुरा जनपद की आठ मंडी हैं।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति और वृंदावन नगर अध्यक्ष आलोक बंसल ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री संजय अग्रवाल, चंदन आहूजा (पार्षद), राजेश अंदानी, सचिन अरोड़ा, राजेश गोयल, धनेंद्र अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, धर्म अग्रवाल, चौधरी राधाचरण, अंकित वार्ष्णेय, करणवीर सिंह, प्रदीप चाहर, संजय गुर्जर, चौधरी जितेंद्र, संतोष चौधरी, अखिलेश मिश्रा उपस्थित रहे।