जिला स्तरीय स्क्वैश रैकेट प्रतियोगिता में विजेता खिलाडी और आयोजक।
मथुरा। जिला ओलंपिक संघ एवं जिला स्क्वैश रैकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में वृंदावन स्थित कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल में रविवार को जिला स्तरीय स्क्वैश रैकेट प्रतियोगिता हुई। इसमें 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ओपन वर्ग में बालक वर्ग में मानव और प्रिया पहले स्थान पर रहीं।
आयोजन सचिव संजय सोनी और सह आयोजन सचिव हरीश गौतम ने बताया कि अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांक सिंह कौन्तेय ने प्रथम और लक्ष्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स वर्ग में प्रिया प्रथम तथा मोहिनी द्वितीय रहीं। ओपन बॉयज वर्ग में मानव ने पहला और शिवांक ने दूसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स वर्ग में करीब 18 और बॉयज वर्ग में 22 मैच हुए। शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, स्कूल निदेशक ललित अग्रवाल तथा केआर पीजी कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने संयुक्त रूप से किया।
निर्णायक मंडल में प्रशांत चौधरी, लोकेश गौतम, हिमांशु मेहरा, ध्रुव शर्मा, विक्रम और अजीत सिंह रहे।हरीश कुमार सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, सुनील श्रीवास्तव तथा हरदेव सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन नितिन शर्मा और हरीश गौतम ने किया। इस दौरान पूजा चौधरी, पूजा, अश्विनी, नीलम, तनिष्क, तनिष्का, आनंद, तुषार, दिनेश, रोहित, प्रीति और संजना आदि मौजूद रहीं।