पिपरौंठ निवासी बहोरन सिंह का 18 वर्षीय पुत्र होतम सिंह 20 अगस्त को शाम चार बजे चारा लेने खेत पर गया था, उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसके भाई मुकेश और नरेंद्र ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता ने इसकी सूचना थाना फरह में दी। आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की।
पिता के मुताबिक 27 अगस्त को शाम छह बजे गांव के राजेंद्र और कप्तान सिंह ने युवक के घर आकर बताया कि पांच बजे आगरा के सिकंदरा चौराहे पर होतम को पुरानी मारुति कार में गांव के कुछ युवकों के साथ उन्होंने देखा है। पिता का आरोप है कि उनके पुत्र का अपहरण इन्हीं युवकों ने कर लिया है।
उनके पुत्र के गायब होने से पहले इनसे झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकद्दमा पंजीकृत नहीं किया है। फरह थान प्रभारी ने बताया कि 20 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। अपहरण में मामला बालिग होने के नाते दर्ज नहीं किया गया है। नाबालिग होता तो तीन दिन में तरमीम कर ली गई होती।