फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे पर गमछा डालकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र की पटवारी गली में मंगलवार की रात एक युवक ने अंगोछे के एक सिरे को पंखे में बांध कर दूसरे सिरे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को पंखे से उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई गलत संगत में पड़ गया था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पटवारी गली निवासी हरीश चौबे (31) पुत्र कालीचरण चौबे मंगलवार की देर रात दस बजे अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। इसके बाद उसने पंखे के सहारे अंगोछे से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक चतर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने लिखकर दिया है कि उसके भाई ने गलत संगत के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें