फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दरांती लेकर छत पर चढ़ा व्यक्ति, पुलिस ने उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव अडींग के मुख्य बाजार में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति हाथ में दरांती लेकर सुरेश मास्टर के घर की छत पर चढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि व्यक्ति नीचे कूदने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नीचे उतारा। जांच में सामने आया है कि व्यक्ति मानसिक रोगी है।
विज्ञापन

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। मुख्य बाजार में सुरेश मास्टर के घर की छत पर एक व्यक्ति चढ़ गया। चीखने चिल्लाने के साथ नीचे कूदने की धमकी देने लगा। जब लोगों का ध्यान उसकी ओर गया तो देखा कि उसके हाथ में दरांती थी। पहले लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद व्यक्ति को काबू में किया और छत से नीचे उतारा। इस दौराम पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। थाना पुलिस ने बताया कि व्यक्ति मानसिक रोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें