फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट जमा करने पहुंचा युवक गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
कैश - फोटो : ani
विज्ञापन
ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर एक-एक हजार के 36 नकली नोटों के साथ पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। युवक बैंक में एक लाख नौ हजार रुपये जमा कराने आया था। कैश में एक हजार रुपये के 36 नोट नकली निकलने पर प्रबंधक ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। एक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


रामवीर सिंह निवासी गांव अल्हैपुर सोमवार की दोपहर 12 बजे छटीकरा स्थित बैंक पहुंचा। यहां उनके दिए रुपयों को कैशियर ने चेक किया तो उसमें एक हजार के 36 नोट नकली मिले। बैंक प्रबंधक शशिकांत गौर की सूचना पर पहुंचे जैंत चौकी प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रबंधक ने की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 

पुलिस पूछताछ गिरफ्तार युवक रामवीर ने गांव अल्हैपुर के ही रणवीर सिंह से रकम मिलने की बात बताई। पुलिस ने रणवीर को हिरासत में लिया तो उसने रकम साबिर को जमीन बेचने की एवज में मिलना बताया। पुलिस ने साबिर के घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है कि आखिर नकली नोट कहां से आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें