फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: यमुना में स्नान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मकर संक्रांति पर बुधवार को आस्था की बयार बहती रही। कड़ाके की ठंड में सुबह से ही यमुना के घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। यमुना स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश, मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। गरीबों-असहायों को गर्मवस्त्र, गजक, तिल के लड्डू आदि दान किए। जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु मंदिरों में प्रभु के दर्शन करने पहुंचे। द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि दिनभर श्रद्धालु दर्शन को आते रहे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी श्रद्धालुओं की कतारें टूटने का नाम नहीं ले रहीं थीं। लोगों ने गर्म वस्त्र, गजक, तिल के लड्डू आदि दान किए। सुबह से ही गजक की दुकानों पर भीड़ लगी रही। होलीगेट, सदर, धौली-प्याऊ, कृष्णा-नगर आदि क्षेत्रों में खिचड़ी का वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिक्रमा भी लगाई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें