फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में बड़ी वारदात: दर्शन के दौरान श्रद्धालु के बैग से लाखों के गहने चोरी, नकदी भी ले उड़े चोर

Thu, 12 Feb 2026 12:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए  पंजाब के श्रद्धालु के बैग से लाखों के गहने चोरी हो गए। चोर बैग से 50 हजार रुपये भी ले उड़े। 
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने के दौरान पंजाब के श्रद्धालु के बैग से लाखों रुपये के गहने और हजारों की नकदी चोरी हो गई। श्रद्धालु ने घटना की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन


पंजाब के मलोदर, कृष्णा कॉलोनी निवासी राघव गोयल अपने परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वह मंदिर में दर्शन कर रहे थे तभी उनके पास खड़ी मां के हाथ पर टंगे बैग से 50 हजार रुपये और लाखों रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने मंदिर के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित श्रद्धालु की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

महिला से कुंडल और नकदी ले गए ठग
ठगों ने बैंक से लौट रही एक महिला से कानों के सोने के कुंडल एवं बैंक से निकाले बीस हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव तुमौला निवासी हरवती बैंक से रुपये निकालने आईं थीं। बीस हजार रुपयेए बैंक से निकालकर डाकघर में जमा कराने जा रहीं थीं। डाकघर के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। युवकों ने महिला के मुंह के पास रूमाल हिलाया। जिसके बाद महिला से करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने के कुंडल उतरवा लिए और थैला में रखे बीस हजार रुपये भी ले लिए और भाग गए। करीब 20 मिनट बाद महिला को होश आया तो उसने शोर मचाकर लोगों को बताया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें