फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरातफरी; दमकल ने पाया लपटों पर काबू

Sat, 31 Oct 2026 12:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में तीन मंजिला भवन में शनिवार को भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों को देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया।
विज्ञापन
मथुरा में भीषण आग।। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोतवाली थाना क्षेत्र की भरतपुर गेट पुलिस चौकी अंतर्गत घीया मंडी में शनिवार सुबह तीन मंजिला इमारत में संचालित दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गनीमत रही कि इमारत में रह रहे परिवार के सदस्यों सहित किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चौक बाजार के घीया मंडी में अबरार की टीवी रिपेयरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान तीन मंजिला इमारत के निचले हिस्से में संचालित है। इसके ऊपर ढोलक की दुकान और अन्य दुकानें भी हैं। शनिवार सुबह अचानक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया।

बताया गया कि इमारत के ऊपरी हिस्से में दुकानें होने के साथ ही परिवार भी रहता है। आग की भयावहता को देखते हुए लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस तथा दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अजय कौशल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करते हुए आग बुझाई और उसे आसपास की दुकानों तथा इमारतों तक फैलने से रोका।
विज्ञापन


आग से इलेक्ट्रॉनिक सामान, ढोलक की दुकान और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने की आशंका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें