फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे प्रमुख मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन परिक्रमा मार्ग का चप्पा-चप्पा समेत शहर के प्रमुख मार्ग अब अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। ये कैमरे 90 डिग्री एंगल घूमकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। खास बात यह कि कैमरों में लगे आईपी स्पीकर के माध्यम से पुलिसकर्मी आसानी से अपना संदेश श्रद्धालुओं को दे सकेंगे। इस प्रस्तावित योजना पर शासन से 22.01 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों को सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे युक्त बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसमें आईपी आधारित सीसीटीवी और पीए सिस्टम का प्रावधान प्रस्तावित था। इसकी अनुमानित लागत 23.76 लाख प्रस्तावित की गई थी, लेकिन शासन ने 22.01 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि शासन ने इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इसमें बुलेट कैमरा 159, मल्टी सेंसर कैमरा (360°) 15, पीटीजेड कैमरे 28 और आईपी स्पीकर 132 कैमरे शामिल हैं। आईपी स्पीकर कैमरों से नजर रखते हुए श्रद्धालुओं को मंदिर में भीड़, रोड पर जाम आदि आवश्यक सूचनाओं की जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन



इन स्थानों पर लगेंगे कैमरे
विद्यापीठ चौक (लगभग 6.5 किमी), रमणरेती चौकी से केसी घाट (लगभग 4.6 किमी), एक्सप्रेसवे चौकी से प्रेम मंदिर रोड क्रॉसिंग (लगभग 11.3 किमी), पागल बाबा से रंगजी मंदिर (लगभग 4 किमी), अटल्ला चुंगी से विद्यापीठ चौक (लगभग 0.9 किमी), काली दह, बिहार घाट, चीर घाट, माली पाड़ा, हरिनीकुंज, गौतम पाड़ा, पक्का चबोतरा, विद्यापीठ से मंदिर रोड (भावना स्वीट, जमुना भवन), स्नेह बिहारी मंदिर, आठ कंबा, रंगीली कुंज तक, रामताल, वीआईपी पार्किंग प्रेम मंदिर, एनआरआई ग्रीन, श्री गरुड़ गोविंद मंदिर चौक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें