फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण पर अमर्यादित टिप्पणी क्षमा योग्य नहीं : महेश चतुर्वेदी

विज्ञापन
वार्ता करते अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारी।
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई है। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा इसका पूरे देश में विरोध करेगी।
विज्ञापन

यह बात श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के संरक्षक महेश चतुर्वेदी पाठक ने कही। संगठन के कार्याल पर प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि कथावाचक धार्मिक मंचों से बोलते समय वाणी की मर्यादा बनाए रखें। भगवान श्रीकृष्ण सनातन संस्कृति के आराध्य हैं। उनके प्रति अमर्यादित टिप्पणी श्रद्धालुओं की आस्था को आहत करती है। टिप्पणी पर माफी मांगने से आहत भावनाओं की गंभीरता कम नहीं होती।
मंगलवार को पाठक ने कहा कि लोकप्रियता या तालियां बटोरने के लिए देवी-देवताओं और धार्मिक परंपराओं पर अमर्यादित टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने मुरारी बापू और प्रदीप मिश्रा से जुड़े पूर्व के विवादों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा धीरेंद्र का देशभर में विरोध करने के साथ ब्रजवासियों से उनके बहिष्कार की अपील करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान परिषद के महामंत्री संजय चतुर्वेदी, संरक्षक राकेश तिवारी, तीर्थ पुरोहित महासभा के वरिष्ठ महामंत्री नवीन नागर, कमल मोला, नीरज चतुर्वेदी, संजय मंत्री, अनिल चतुर्वेदी, हरदेव और सचिन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें