मथुरा। श्रीअग्रबन्धु सभा द्वारा निकाली गई महाराजा श्रीअग्रसेन की शोभायात्रा।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अग्रबंधु सभा की ओर से गुरुवार शाम को शहर में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई। अग्रसेन चौक मसानी पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने अग्रबंधुओं से कम होते सद्भाव को बढ़ाने की अपील की।
18 सफेद सजे घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार स्वरूप और विराट सूर्यवंशम रथ पर महाराजा अग्रसेन का स्वरूप मन मोह रहा था। कुलदेवी महालक्ष्मी रत्नों से सजे कमल के फूल पर विराज रहीं थीं। हंस पर सरस्वती, शेर पर दुर्गा स्वरूप देवी और राधा कृष्ण नौका विहार करते सबको मोह रहे थे। तिरुपति बालाजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रबंधु उमड़ेे वहीं इत्र के फुहारों से मार्ग महक रहा था। 18 राजकुमार स्वरूपों और महाराजा अग्रसेन को उपहारों से लाद दिया गया। शोभायात्रा मार्ग में रेड कार्पेट बिछाया गया। अपने पूर्वज अग्रसेन को निहारने के लिए अग्रबंधु आतुर दिखे।
101 स्थानों पर सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल का चांदी का मुकुट पहना और तलवार भेंट कर स्वागत किया। अग्रबंधु सभा के अध्यक्ष किशोर भरतिया, संस्थापक विपिन किरोड़ी, महामंत्री अवधेश डब्बू, मुख्य जयंती संयोजक गोपाल दास काजू, शोभायात्रा के संयोजक हरीश गिलट, नीरज बॉबी, रामकिशन अग्रवाल, राकेश गर्ग आड़ती, अशोक आड़ती, भगवान दास खंडेलवाल, राजेंद्र सराफ ,सतीश बृजवासी, अमित जैन, कन्नू अग्रवाल, मुरारी सरन सराफ , गौरव सराफ , रविप्रकाश अग्रवाल, मितेश बंसल, चिराग सराफ , सोनू हाथी वाले थे।