फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश यात्रा में गूंजी महाराजा अग्रसेन की जय-जयकार

विज्ञापन
मथुरा। अग्र बंधु महिला सभा द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में सिर पर मंगल कलश लेकर चलती समाज की महिल? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अग्रबंधु सभा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव बुधवार को शुरू हो गया। पहले दिन कलश यात्रा में महाराजा अग्रसेन की जयजयकार गूंजती रही। कमल पर विराजमान महालक्ष्मी, शहनाई की धुनों पर थिरकते युवा कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं सिर पर मंगल कलश ले अग्रसेन चौक पहुंची, जहां दुग्धाभिषेक के बीच महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि को अग्रबंधु आतुर दिखे।
विज्ञापन

लाल दरवाजा से शुरू हुई मंगल कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मुकुंद बिहार पहुंची। इस दौरान मंगल कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा हुई। समारोह में मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों से चलेंगे तो मंदी से तो उबर ही सकेंगे, आगे और ज्यादा तरक्की भी कर सकेंगे। समारोह में अग्रबंधु सभा के संस्थापक विपिन किरोड़ी, अध्यक्ष किशोर भरतिया, महामंत्री अवधेश डब्बू, मुख्य जयंती संयोजक गोपालदास काजू, शोभायात्रा संयोजक हरीश गिलट, नीरज बाबी, राकेश गर्ग, गौरव सराफ, अमित जैन, कृष्ण कुमार कन्नू, रविप्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर अग्रवाल, बृज बिहारी गुडेरा, विजय बंसल, अनिल भाई, अशोक , मितेश बंसल महिला सभा की अध्यक्ष वंदना अग्रवाल, महामंत्री शिल्पी शोरा, ओमवती अग्रवाल, लता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल मौजूद रहीं।
अग्रबंधु सभा द्वारा 3 अक्तूबर निकाली जाने वाली अग्रसेन शोभायात्रा के लिए महानगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। शोभायात्रा मार्ग पर बिछे रेड कार्पेट पर अग्रसेन की शोभायात्रा निकलेगी। वहीं 18 सफेद घोड़ों पर राजकुमार और सूर्यवंशम रथ पर अग्रसेन महाराज की सवारी निकलेगी। शोभायात्रा में इंदौर गाजियाबाद, ग्वालियर, मेरठ दिल्ली से बैंड आये हैं। शोभायात्रा शाम 4 बजे अग्रसेन चौक शुरु होकर मसानी पर जाएगी। अग्रबंधु सभा के अध्यक्ष किशोर भरतिया ने अग्रबंधुओं से शोभायात्रा में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें