फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महंत माखनचोर ने संपूर्ण जीवन ब्रज सेवा व राधारानी की साधना में किया समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बड़े रास मंडल में महंत लाड़िलीशरण महाराज ने कहा कि महंत माखनचोर दास महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन राधारानी और ब्रजधाम की सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने न सिर्फ भजन साधना कर आराध्य को हर पल स्मरण किया, बल्कि बड़े रास मंडल में भक्ति उत्सवों पर देशभर से आने वाले भक्तों को राधारानी का स्मरण करने और सदमार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन

महाराज ने यह विचार गोविंद घाट स्थित बड़े रास मंडल में महंत माखनचोर दास महाराज के 135वे आविर्भाव महोत्सव पर व्यक्त किए। शनिवार को महोत्सव में यहां विराजमान श्रीराधारानी का मंत्रोच्चारों के मध्य अभिषेक करने के बाद भव्य शृंगार किया गया। इस बीच समाजी राकेश मुखिया, जीवन वल्लभ और संतों ने समाज गायन कर आराध्य की लीलाओं का स्मरण कराया। संत, विद्वत सम्मेलन में महंत सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि गुरु बिन सदमार्ग की गति संभव नहीं है। सदगुरु ही शिष्य को जप, तप, भक्ति के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थकता प्रदान करता है। महंत सुरेशानंद महाराज ने कहा कि जीवन की सार्थकता सिर्फ जीवन जीना ही नहीं, बल्कि उस जीवन को भक्ति पथ पर चलाकर देश एवं समाज को सदमार्ग दिखाना है। इस बीच ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कृष्ण बलराम गोस्वामी, पूर्णचंद्र गोस्वामी, अरुण गोस्वामी ने महंत लाडली शरण महाराज का स्वागत किया।
इस अवसर पर महंत लाड़ली दास, महंत गोपाल दास, महंत रसिक माधव दास, महंत भक्तमाली महाराज, महंत हेमकांत दास, किशोर दास, समाज की राकेश मुखिया, राधाबल्लभ, भागवताचार्य हरेकृष्ण शर्मा, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें