फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छटीकरा-राधाकुंड रोड पर दो अवैध कॉलोनियों पर गरजा महाबली

विज्ञापन
जैंत के गांव वाटी में चारदीवारी को ध्वस्त करती जेसीबी।
विज्ञापन
चौमुहां। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने सोमवार को छटीकरा-राधाकुंड रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रहीं दो कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह व सचिव आशीष कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

एमवीडीए के प्रवर्तन दल ने दो अलग-अलग स्थानों पर अनाधिकृत निर्माणों को ध्वस्त किया। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत मघेरा सीताराम आश्रम के सामने राजेंद्र सिंह राजपूत द्वारा विकसित की जा रही कॉलोनी विंदावली रेजीडेंसी को ढहाया गया। इसके अलावा सोहन शर्मा द्वारा ग्राम वाटिका हनुमत विहार आवासीय योजना के दोनों गेटों के बीच विकसित की जा रही एक अन्य कॉलोनी को भी ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के साथ थाना जैंत का पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें