फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एमए-बीएड, फिर भी 36 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नहीं मिले पात्र आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सहायिकाओं की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए उम्मीदवारों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इसमें सौ से अधिक महिला उम्मीदवार ऐसी हैं जो एमए, बीएड, आईटीआई कर चुकीं हैं। इसके बावजूद अभी भी 36 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पात्र आवेदक नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा नवंबर 2025 में 98 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 185 पदों के लिए सहायिकाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लगभग 12 हजार से अधिक आवेदन विभाग को प्राप्त हुए। जिला चयन समिति के आदेश पर इन उम्मीदवारों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों के शैक्षिक दस्तावेज देख अधिकारी चौंक गए। अधिकांश उम्मीदवार स्नातक और परस्नातक हैं। कुछ तो बीएड, एमएड और आईटीआई भी हैं। जबकि सहायिका को सिर्फ आठ हजार रुपयेमहीने का मानदेय मिलना है।जनपद में 2363 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। वहीं कोसी और वृंदावन में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र न होने पर शासन को 397 केंद्रों की डिमांड भेजी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि अभी जो उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में हैं उन्हें 62 केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें