फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदलते मौसम में त्वचा रोग और खुजली से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ती नमी के कारण त्वचा रोग और खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बीते एक माह के दौरान ऐसे मरीजों की संख्या 50 से बढ़कर 100 हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, दाद-खाज और त्वचा पर लाल चकत्तों की शिकायतें सामने आ रही हैं। बदलते मौसम में पसीना आने और त्वचा के लंबे समय तक गीले रहने से संक्रमण तेजी से फैलता है। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और वे लोग जो लंबे समय तक धूप या नमी वाले वातावरण में काम करते हैं, उनमें यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। उन्होंने शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, पसीने वाले कपड़े तुरंत बदलने, तौलिया व कपड़े किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करने और त्वचा को हमेशा सूखा रखने की सलाह दी है।
सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि समय पर उपचार और सावधानी बरतने से अधिकांश त्वचा रोग आसानी से नियंत्रित किए जा सकते हैं। बदलते मौसम में लोगों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी है। अस्पताल पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने घरेलू उपाय किया लेकिन आराम न मिलने पर अस्पताल आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें