फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/नौहझील। मांट में कार लूट और एक्सप्रेसवे पर सोना लूट की वारदात करने वाले पांच अंतरराज्यीय लुटेरों को नौहझील पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैै। इनके कब्जे से दो कारें व लूटे गए सोने के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन

नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि गांव पारसौली के एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के पास लुटेरे वारदात की फिराक में है। पुलिस ने पीछा करके दो लुटेरों को पकड़ लिया। इसके बाद पूछताछ में लुटेरों ने अपने तीन साथियों के अलीगढ़ के टप्पल में होने की जानकारी दी। वहां से पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। एसएसपी शलभ माथुर और सीओ मांट अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने पांच अंतर राज्यीय लुटेरे दबोचे हैं।
पकड़े गए रवि शर्मा निवासी रायपुर(अलीगढ़), हेमंत फौजदार निवासी सिनसिनी, डीग, कपिल, हिम्मत और उनकी महिला साथी खोना उर्फ चंचल, निवासीगण जरतौली मोड़ कसबा जट्टारी, अलीगढ़ हैं। इनके पास से दो कारें, लूटा गया बैग, दो सोने की चेन व कुछ हथियार बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में मांट में हुई कार लूट व 13 अक्तूबर को एक्सप्रेसवे पर सोना लूट में यह गैंग शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें