फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बिहारी जी को लगाया छप्पन भोग

विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन के हाथी दरवाजा स्थित बिहारी जी मंदिर पर सजाया फूल बंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कस्बा के हाथी दरवाजा स्थित मंदिर ठाकुर बिहारी जी पर मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा शुक्रवार को द्वितीय छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन किया गया। इस दौरान फूल बंगला दर्शन, भजन संध्या हुई। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने मनोरथ के बारे में बताया। संचालन सपा के जिला सचिव कृष्ण मुरारी ने किया। अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष दाऊ जी ठेकेदार ने की। चेयरमैन खेमचंद शर्मा, मंदिर अध्यक्ष दाऊजी ठेकेदार, सपा नेता प्रदीप चौधरी, चंद्रभान, राम देव शर्मा, शेर सिंह पटवारी, महंत सुखदेव दास, गंभीर सिंह, धर्मवीर शर्मा, सुरेश चंद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें