फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लखनऊ की टीम ने जीता बास्केटबॉल का फाइनल

विज्ञापन
मथुरा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल जीतने वाली लखनऊ की टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम गणेशरा में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच लखनऊ और मेरठ के बीच हुआ। इसे लखनऊ की टीम ने जीतकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी राकेश यादव कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच लखनऊ और मेरठ के बीच हुआ। फाइनल मैच लखनऊ ने 54-38 अंक से जीत लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने फाइनल जीतने के लिए खूब मेहनत की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली गई। इसमें प्रदेश के 11 मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र विक्रम सिंह, विशिष्ट अतिथि बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शरद पनवार, दीपक कुशवाह, कुलदीप, उमेश, सुमित विन्धूरी, सौरभ, विनय पनवार, मुकेश पांडेय एवं मो. कमर ने निभाई।
विज्ञापन

जिला हॉकी संघ के सचिव शैलेंद्र मिश्रा, जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेश कहरवार, डॉ. शंभू शरण शर्मा, कमल किशोर, अमित कुमार, पवन शर्मा, धीरेंद्र सिंह, विनोद यादव, अविनाश, प्रकाक्षा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें