फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज : सुभाष इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

विज्ञापन
सुभाष इंटर कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता में खेलते विद्यार्थी।
विज्ञापन
मथुरा। 69वीं माध्यमिक विद्यालय जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता जीतने के लिए बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने खूब दिमागी घोड़े दौड़ाए। बालक वर्ग के तीनों मैच में सुभाष इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


सुभाष इंटर कॉलेज में हुई शतरंज प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में मंसा प्रथम और रेखा द्वितीय, अंडर 17 बालिका वर्ग में रेनू चौधरी प्रथम, किंजल द्वितीय, अंडर-19 में अंजलि प्रथम, राधा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अंडर-14 में सुभाष इंटर कॉलेज के बादल प्रथम, सूर्यांश द्वितीय, अंडर-17 में सुभाष इंटर कॉलेज के सागर प्रथम, गोपाल द्वितीय, अंडर-19 में सुभाष इंटर कॉलेज के माधव प्रथम, अनिल द्वितीय स्थान पर रहे।

निर्णायक की भूमिका प्रदीप चतुर्वेदी, सहायक निर्णायक राकेश साहू, विनोद पाल, पंकज चौधरी, सर्वेश सोलंकी, रवि प्रकाश, रजत चौधरी, नरेंद्र पांडे, रूबी पवार, प्रीति बघेल ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण करके किया। इस दौरान राजेश्वर सिंह चौहान, उदयवीर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रबुद्ध, सुधा टैंगर, शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार यादव, उषा रानी, चंद्र प्रकाश चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन विद्यालयों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
सुभाष इंटर कॉलेज, जवाहर विद्यालय इंटर कॉलेज, सेठ प्रेमसुख दास भगत इंटर कॉलेज फरह, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज राया, विद्यापीठ इंटर कॉलेज वृंदावन, श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कॉलेज नंदगांव, जैन इंटर कॉलेज चौरासी, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कोसीकलां और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तूमौला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें