फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व अनेक पहलुओं से युक्त : रमेश भाई ओझा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रौतमुनि निवास में 85वें होली महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धालु भक्तों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन किया। कथाव्यास रमेश भाई ओझा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व अनेक पहलुओं से युक्त है। वे बालपन में रूठने-मनाने की लीलाएं करने वाले बालकृष्ण हैं तो महाभारत के युद्ध में अर्जुन को गीता का दिव्य ज्ञान देने वाले योगेश्वर कृष्ण।
विज्ञापन


गोवर्धन लीला का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए यह लीला रची। वहीं माखन चोरी की कथा को मन की चोरी से जोड़ा और कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों के हृदय को प्रेम से चुरा लिया। उन्होंने पूतना वध, ऊखल बंधन, कंस वध आदि लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

गुरु गंगेश्वर ट्रस्ट के परमाध्यक्ष स्वामी आनंद भास्कर, स्वामी वेदानंद महाराज, स्वामी अद्वैत मुनि महाराज, सुधांशु अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल ने पूजन किया। महामंडलेश्वर प्रकाश मुनि, स्वामी सेवादास, स्वामी भरतमुनि, स्वामी राममुनि, डॉ. निर्मल दास, डॉ. अनिलानंद, स्वामी परमानंद सरस्वती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें