रथ खींचने को लगी श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुरजी की सवारी खींचने का अक्षय पुण्य मिलता है
इस विशाल रथ की सफाई, साज, सज्जा के कार्य को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि इस दिव्य रथ की खासियत यह है कि विशाल रथ किसी यंत्र से नहीं बल्कि हजारों भक्तों द्वारा रस्सों से खींचा जाता है। मान्यता है कि ठाकुरजी की सवारी को खींचने का अक्षय पुण्य लाभ होता है।
40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन
इससे पहले बुधवार को रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत भगवान गोदारंगमन्नार ने भक्तों के साथ होली खेली। होली के इस आयोजन से संपूर्ण वातावरण होलीमय हो गया। भक्तों में ठाकुरजी के प्रसाद रूपी रंग और गुलाल को लेने की होड़ रही। इसी के साथ वृंदावन में चल रहे 40 दिवसीय होली महोत्सव का समापन हो गया।