फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आम और विदेशी फूलों से हुआ गिरिराज प्रभु का दिव्य शृंगार

विज्ञापन
मानसी गंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर पर आमों के बंगले में विराजे गिर्राज प्रभु। 
विज्ञापन
गोवर्धन। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज प्रभु का विशेष शृंगार किया गया। आम और विदेशी फूलों से भव्य बंगला सजाकर ठाकुरजी को विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने रातभर दिव्य शृंगार और पुष्प सज्जा के दर्शन किए।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित भव्य बंगले में प्रभु को विराजमान कराया। फूलों की सजावट और ठाकुरजी के स्वरूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में पूजा-पाठ, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का महत्व है। इसी परंपरा के तहत गिरिराज प्रभु का विशेष शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रविनोद कौशिक, सेवाधिकारी जैकी शर्मा, दीपक पचौरी और गजेंद्र सिंह सुनील सहित अन्य सेवायत उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें