फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं बेच कर आ रहे किसानों से लूटे 21700 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। कोसीकलां मंडी में गेहूं बेचकर आ रहे गांव उंदी के दो किसानों से बाइक सवार बदमाशों ने छाता कोतवाली क्षेत्र में तमंचा दिखाकर 21700 रुपये लूट लिए और भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव उंदी निवासी किसान नरेश पुत्र बुद्धी एवं सुखवीर गांव के ही एक व्यक्ति की मैक्स पिकअप में गेहूं भरकर कोसी मंडी में बेचने ले गए। गेहूं बेचने के बाद वे मैक्स से गांव लौटकर आ रहे थे। इस दौरान नरेश आढ़तिया से गेहूं बिक्री के 20000 रुपये लेकर आया था।
सुखवीर की जेब में 1700 रुपये थे। बृहस्पतिवार को सुबह 11:45 बजे वैकमेट कंपनी के निकट चालक ने गाड़ी रोक दी और निकट स्थित आटा मिल में चला गया। इतने में अपाचे सफेद रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और उनसे कहने लगे कि तुमने बुढ़िया की खेत से पानी की मोटर चोरी की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निकट ही बुढ़िया रहती है। उससे मुकाबला कर आओ। वे दोनों को बाइक पर बैठाकर ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर उनसे मारपीट की तथा तमंचा दिखाकर दोनों से रुपये लूट लिए और बाइक से भाग गए। पीड़ितों ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें