फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
राया की परशुराम कॉलोनी में परिजनों की स्क्रीनिंग करता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया (मथुरा)। कस्बे की परशुराम कॉलोनी निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पिछले दिनों अपने रिश्तेदार के यहां सिकंदराराऊ (हाथरस) गया था। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई और परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

55 वर्षीय व्यक्ति 12 मई को सिकंदराराऊ से आया था। परिजनों के अनुसार सिकंदराराऊ में उसके बहनोई की मौत हो गई थी। जिस दिन से वह राया लौटे उसके बाद से ही हालत खराब थी। बुखार आने पर स्थानीय चिकित्सकों से दवा ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया।
लोग मौत के कारणों को संदिग्ध मानते हुए उसके घर जाने में कतराने लगे। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे परिवार की थर्मल स्क्रीनिंग की है। अंत्येष्टि में भी अधिक लोगों को नहीं जाने दिया। परिवार के लोगो को होम क्वारंटीन किया है। नगर पंचायत की टीम ने कॉलोनी को सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन

55 वर्षीय व्यक्ति 12 मई को सिंकदराराऊ से लौटा थे। तीन दिन के बाद तबियत खराब होने पर उन्होंने डाक्टर से दवा ली। सरकारी अस्पताल में नहीं आए। उनकी मौत के बाद परिवार के 6 सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग कर होम क्वारंटीन किया है। बाद में सभी को फेसेलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

- अनुज चौधरी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें