फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल खुलने से घबराए रेल अधिकारी

Sat, 05 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेल बस - फोटो : self
विज्ञापन
मथुरा से वृंदावन के बीच रेल बस के शुक्रवार को हुए पहले ट्रायल ने मथुरा से वृंदावन के बीच रेल ट्रैक पर मौजूद खामियों की पोल खोल दी। शनिवार को भी इसका एक ट्रायल किया गया। अब खामियों का ज्वाइंट नोट बनने पर अधिकारी इस पर हस्ताक्षर करने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन


जुलाई 2015 से बंद रेलबस के सही होने के बाद शुक्रवार को इसका पहला ट्रायल हुआ था। ट्रायल के दौरान रेल बस अपनी निर्धारित स्पीड से कम स्पीड पर चली। ट्रायल में ही रेल ट्रैक पर काफी खामियां मिली। साथ ही अन्य तकनीकी खामियां भी रही।

शनिवार को जब रेलवे अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से जुड़ी खामियों का ज्वाइंट नोट तैयार किया तो इस पर हस्ताक्षर करने से इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने मना कर दिया। इससे उनकी कार्यशैली पर सवाल खडे़ हो रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को रेल बस अपने दूसरे ट्रायल पर सुबह 10.27 बजे वृंदावन के लिए रवाना हुई और 11.10 बजे वृंदावन पहुंची। वृंदावन से 11.15 बजे चली और 12.45 बजे मथुरा आ गई। इस दौरान भी रेल बस की स्पीड करीब तीस किमी प्रति घंटा ही रही। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें