बैंकों की तीन दिन की छुट्टी के आखिरी दिन सोमवार को शहर और देहात में अधिकांश एटीएम खाली हो गए। इसके चलते लोग दिन में भी इधर से उधर भागते रहे। कई एटीएम पर तो घंटों खड़े रहने के बाद भी लोग खाली हाथ ही लौट गए।
बैंकों में तीन दिन की छुट्टी के आखिरी दिन लोग हलकान हो गए। लोगोें को जिस भी एटीएम में धनराशि होने की सूचना पर शहर के एक कोने से दूसरे कोने पर दौड़े। जिस एटीएम में धनराशि थी उनके बाहर लंबी लाइन लगी रहीं। नंबर आने तक वह एटीएम भी खाली हो गया। आज मंगलवार को फिर से बैंक खुलेंगी। कैश को लेकर लोगों की भीड़ को देखकर लग रहा है। बैंकों में भी लंबी कतारों से जल्द राहत मिलने वाली नहीं है।