फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरदी रब-रब कर दी...

Thu, 14 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी स्टार दलेर मेंहदी के संगीत ने लोहड़ी की मस्ती में चार चांद लगा दिए। पंजाबी एसोसिएशन की ओर से आयोजित समारोह में देर रात पहुंचे इस पंजाबी स्टार ने स्टेज पर कदम रखा तो युवाओं की धड़कन तेज हो गई।
विज्ञापन


अपने मशहूर गीतों के साथ संगीत की तान छेड़ी तो हर कोई थिरकने लगा। चर्चित गीत डर्दी रब-रब कर दी, मैं लगी कहां छुई-मुई... और तुनक-तुनक की धुन पर युवाओं ने खूब मस्ती की। हाईवे पर उर्मिल फार्म हाउस पर आयोजित इस समारोह में पहले से ही पंजाबी समाज के लोगों का हुजूम था।

हर कोई स्टार दलेर मेंहदी के गीत सुनने के लिए बेताब हो रहा था। भंगड़ा टीम ने गिद्दा की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा भसीन और कॉमेडी एंकरिंग प्रदीप पल्लवी ने की। इस दौरान खानपान की स्टाल भी लगाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जगदीश चावला, ललित अरोड़ा, नितिन भाटिया, उमेश जटवानी, अनिल गुप्ता, मनीष अदलक्खा, राजीव अरोड़ा, केएन शर्मा, हरीश शर्मा, जितेंद्र सिंह, पंकज अरोड़ा, केशव खनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें