फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बिना मास्क पहने निकले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिना मास्क पहने बाजार में घूमते पाए जाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई भी करेगी। इस प्रकार के सरकार से आदेश मिलने के बाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पूरी सख्ती बरती जा रही है, पर अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो कि इसे तोड़ने से बाज नहीं आ रहे। यह लोग बिना मास्क पहने बाजार और सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। इन्हें अपनी चिंता तो नहीं, पर जनपद के लोगों के प्रति भी परेशानी का सबब बनने लगे हैं। बिना मास्क पहने घूमने वालों से अब पुलिस सख्ती से निपटने की रणनीति बना ली है।
चौराहे और तिराहों के अलावा गली-मोहल्लों में घूमने वालों के मुंह पर मास्क नहीं मिला तो पुलिस उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। ऐसे निर्देश एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जनपद पुलिस को दे दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि अगर कोई निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें