फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कैसे रुकेगा: बाजार में भीड़ रोक पाने में प्रशासन नाकाम

विज्ञापन
आर्य समाज रोड पर संजय मार्केट के समीप धीमी गति से चलते वाहन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया गया, लेकिन लॉकडाउन को सफल बनाने में पुलिस-प्रशासन बार-बार नाकाम साबित हो रहा है। बाजार जब-जब खुलता है, भीड़ उमड़ती है। शनिवार को जब बाजार खुला तो लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया। दोपहिया वाहनों की अधिक संख्या के कारण बाजार में जाम लगा रहा। ऐसे में कोरोना वायरस को फैलने से रोक पाना संभव दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन

प्रशासन ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर बाजार खोलने के लिए दिन तय कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को कोतवाली रोड का बाजार खुला था। बाजार में उमड़ी भीड़ से लॉकडाउन के सभी नियम ध्वस्त हो गए। भीड़ को रोक पाने में प्रशासन नाकाम रहा। शनिवार को भी कोतवाली रोड का बाजार खुला। सामान्य दिनों की तरह बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। कहीं भी लॉकडाउन के नियमों का पालन होता नहीं दिखाई दिया। शहर के होलीगेट बाहर और अंदर के बाजार की स्थिति बहुत खराब रही। लोग दुकानों के बाहर और अंदर भीड़ लगाए सामान खरीदने में व्यस्त थे। न दुकानदारों ने मास्क लगा रखे थे और न ग्राहक ही कोरोना जैसी बीमारी के प्रति गंभीर दिखे।
शहर के कोतवाली रोड, आगरा रोड, भरतपुर गेट, दरेसी रोड और आर्य समाज रोड के बाजारों में लोगों की के साथ वाहनों की भीड़ दिखाई दी। बाजारों में जाम के हालात हो गए। बाजारों की स्थिति देखकर लगा कि लोगों के साथ अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का डर नहीं। बाजारों में पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी सिर्फ ड्यटी करने तक सीमित थी। पुलिसकर्मी वाहनों को रोकने और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के प्रति उदासीन दिखी।
विज्ञापन

बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें