यमुना एक्सप्रेस वे से रिक्से से जाते मजदूर।
- फोटो : MATHURA
टैंटीगांव। लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर वाहन न मिलने पर पैदल ही यमुना एक्सप्रेसवे होते अपने गंतव्य को जा रहे हैं। प्रवासी मजदूरों का कहना है कि वे दिल्ली व नोएडा में मेहनत मजदूरी करते थे। अब खाने की समस्या पैदा हो गई है।
इसलिए वे घर जा रहे हैं। मालदा बंगाल के 80 प्रवासी मजदूर दिल्ली, नोएडा से अपने घर के लिए पैदल ही जा रहे हैं। वे ढकेल एवं रिक्शा पर सामान रख कर छोटे-छोटे बच्चों उनमें बैठा कर पैदल जा रहे हैं। सुरीर पहुंचे भूखे प्यासे मजदूरों के लिए लोगों ने फल, भोजन व पानी की व्यवस्था की।