फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीवित महिला को फाइलों में घोषित कर दिया मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन। विकासखंड बलदेव में वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़ी विभागीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत मढ़ौरा निवासी योगेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनकी माता चंदा देवी पत्नी प्रताप सिंह को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि वह जीवित है। इसी कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद हो गई।
विज्ञापन


योगेंद्र ने बताया कि वर्ष 2025 में पेंशन बंद होने पर उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि विकासखंड बलदेव की ओर से उनकी माता को मृत दर्ज कर दिया गया है। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी ने 29 अगस्त 2025 को बीडीओ बलदेव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद आज तक पेंशन बहाल नहीं हो सकी। बुधवार को योगेंद्र ने उपजिलाधिकारी महावन प्रजाक्ता त्रिपाठी को लिखित शिकायत देकर पेंशन बहाल कराने और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम प्राजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच संबंधित विभाग को सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें