फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव की तो बड़ी बेकदरी

Mon, 12 Sep 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
बलदेव
विज्ञापन
ब्रज के राजा दाऊजी महाराज की स्थली आज विकास में बहुत पीछे है, जबकि बलदेव विधानसभा जिले की सियासत में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यहां कई गांव तो ऐसे हैं जहां संपर्क मार्ग ही नहीं है। जरा सी बरसात हो जाए तो गांव तलैया बन जाते हैं। विधायक पूरन प्रकाश ने तो जीतने के बाद तमाम गांवों का दौरा ही नहीं किया। लोगों में इसकी नाराजगी है।
विज्ञापन


बलदेव विधानसभा में करीब साढ़े तीन लाख मतदाता हैं। यह जाट बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के प्रमुख कस्बे और गांवों का जिक्र किया जाए तो बलदेव, फरह, गोकुल, महावन, राया, स्यौहरा, कारब और हथकोली हैं। इस विधानसभा के सभी कस्बे और गांवों की सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़कें और खारा पानी है।

यदि किसी की जरा सी तबीयत बिगड़ जाए तो मथुरा की दौड़ करनी पड़ती है। रविवार को अमर उजाला की टीम बलदेव और आसपास के गांवों में पहुंची तो लोगों ने बड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बस चुनाव में ही पब्लिक प्रिय हो जाती है बाकी तो कोई पूछता ही नहीं। 
विज्ञापन


नगला मंशा पटलौनी निवासी लाल सिंह बाबा का कहना है कि चुनाव के समय तो वोटर भगवान हो जाते हैं, लेकिन जीतने के बाद कोई नहीं पूछता। गांव पटलौनी निवासी बनी सिंह ने बताया कि जब भी समस्या लेकर विधायक के पास गए कुछ नहीं किया।

जयपाल सिंह, उदयभान सिंह, थान सिंह, श्यामवीर, राजेंद्र सिंह, चंद्रभान, महताब, कल्याण सिंह, राजवीर, निरंजन, गीता, रीना, सुमन, उर्मिला, चंचल, माया आदि का कहना है कि इस ग्राम में बारिश में निकलना मुश्किल हो जाता है। हैंडपंप  खराब पडे़ हैं। 

ग्राम पटलौनी के डा. मीनेश, दुर्ग सिंह, धीरी सिंह, अमर सिंह, उत्तम सिंह, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि विधायक ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। नगला संजा, बुर्जसुखदेव, चोरम्बार, नगला बदना, अबैरनी पचावर, जुगसना, बरौली, ततरौठा, मडौरा गांव खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

मडौरा में आम रास्ता अकबर की गढ़ी के लिए टेंडर हो गया, लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया है। गुुमान सिंह प्रधान, गोविंद, सुरेश, महेंद्र, सुरेंद्र, योगेश का कहना है कि हर जगह समस्याएं ही समस्याएं हैं। ततरौठा में विधायकनिधि से दो काम हुए हैं, लेकिन बिजली की समस्या गंभीर है। गांव के नवल सिंह, भगवान सिंह, रनवीर सिंह, प्रेम सिंह ने कहा कि विधायक तो कभी आए ही नहीं।

लोहिया ग्राम बरौली व सैदपुर भी विकास से कोसों दूर है। बरौली में विधायक निधि से गेट और 900 मीटर सड़क बननी थी। 200 मीटर सड़क अवश्य बनी है, लेकिन 700 मीटर सड़क गायब हो गई। श्यामवीर सिंह, राधेश्याम परिहार, श्रीकृष्ण, सब्बो, गोपाल सिंह, पूरन सिंह ने तमाम समस्याएं गिनाईं। नेरा के प्रधान सत्यवीर सिंह के अनुसार विधायक से एक खड़ंजा विकास कार्यों में मिला है। 

हमने विकास कार्य कराए हैं, हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया गया है। करोड़ों के विकास कार्य अभी भी चल रहे हैं। मथुरा में लक्ष्मीनगर से गोशाला, बलदेव राया मार्ग, बलदेव मथुरा सादाबाद मार्ग, अबैरनी पचावर सड़कें मंजूर कराई हैं। फरह में कई सड़कें और राया में 25 सड़कें बनाने का प्रस्ताव चला गया है। माइनरों और रजबहा का टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सफाई कार्य के साथ पक्का बनवा दिया है। पेयजल के लिए अधिक से अधिक टंकी बनाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

- पूरनप्रकाश, विधायक बलदेव विधानसभा

प्रमुख समस्याएं
- बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त।
- पचास से ज्यादा गांवों के रास्ते जर्जर।

- स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं।
- संपर्क मार्ग टूट गए हैं।
- गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें