फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की संदिग्ध हालत में मौत: आधी रात को बेटी ने ऐसे हाल में देखी लाश, होश खो बैठी...मचा चीत्कार

Sat, 28 Dec 2024 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एक अधिवक्ता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनकी लाश आधी रात को बेटी ने फंदे पर लटकी देखी, तो होश खो बैठी। बेटी की चीख सुन परिवार के अन्य सदस्य आ गए। अधिवक्ता की लाश देख चीत्कार मच गया। 
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना सदर क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में अधिवक्ता का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें नीचे उतारा और सीपीआर (मुंह से सांस) देकर जान बचाने की कोशिश की। कोई हरकत नहीं हुई तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




अशोक विहार कॉलोनी निवासी हर्ष दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को पिता ब्रजेश दीक्षित (52) बाजार से लौटे। जब उनसे खाना खाने की पूछा तो उन्होंने बताया कि वह बाहर से खाना खाकर आए हैं। इसके बाद वह कमरे में चले गए। देर रात उनकी बहन शिवानी उठीं और पिता के कमरे में गईं।
विज्ञापन


पिता को फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। बताया कि वर्तमान में उनके पिता विद्युत निगम में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। इसकी जानकारी जब विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को लगी तो वह जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की मौत कैसे हुई इस बारे में परिजन से पूछताछ की जा रही है। बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि ब्रजेश दीक्षित पूर्व में बार के सदस्य रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें