फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कान्हा की नगर में मंगलवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। जिले के अधिकतर क्षेत्रों का यही हाल रहा। इससे मौसम खुशनुमा रहा और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन चढ़ते ही मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया। दोपहर करीब 12 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर बाद हल्की से मध्यम स्तर की बारिश शुरू हो गई। हालांकि इससे कहीं-कहीं जलभराव जैसी भी स्थिति रही, लेकिन नगर निगम की टीम जलनिकासी में तत्पर रही। बारिश के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि धूप निकलने पर उमस भरी गर्मी भी सताने लगती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज व बिजली चमकने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ समय के लिए गरज के साथ 50 किलोमीटर की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 24 घंटे पहले अधिकतम 32 तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि मानसून की दस्तक के बाद तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। करीब बीते तीन सप्ताह से यही सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें