मथुरा। खरीफ फसल में किसानों को समय से खाद मिले, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों ने नंबर जारी कर दिए। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने कहा कि खाद नहीं मिलने की काफी शिकायतें किसानों से मिल रहीं थीं। इसके लिए अब इसकी निगरानी कंट्रोल रूम से रखी जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कस्बों के किसानों से शिकायत मिली थी कि खाद के लिए कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है। खाद नहीं मिलने से फसल में देरी होती है। इसके लिए उनके क्षेत्र की सहकारी समितियों पर यूरिया और डीएपी की आपूर्ति कर दी गई है। जिस किसान को खाद नहीं मिले वह कंट्रोल रूम नंबर 7455830286, 8077933658 पर फोन करके संबंधित दुकान या समिति का नाम बता सकता है।