फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
कर्नल लक्ष्मीनारायण
विज्ञापन
मांट। थाना मांट क्षेत्र के गांव ढकू निवासी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल लक्ष्मी नारायण की राजस्थान के सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव गांव में पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

भारतीय सेना में लक्ष्मी नारायण का वर्ष 2019 में चयन हुआ था। वह वर्ष 2021 से राजस्थान के सूरतगढ़ में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। मंगलवार को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही खबर गांव पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी। सेना के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक राजेश चौधरी और एमएलसी योगेश नौहवार ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर जवान जवान की असामयिक मृत्यु पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें