फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे पर हंगामा करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में होटल ट्रंक के सामने हादसे के बाद सड़क पर शव रखकर जाम लगाने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत 35 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हंगामे के चलते राजमार्ग पर करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा था। पीड़ित की तहरीर पर भी पुलिस ने कार नंबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौगांव निवासी मीरा (45) मंगलवार दोपहर तीन बजे बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकली थीं। उन्होंने जैसे ही हाईवे पार करने का प्रयास किया, तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकार कर खदेड़ा। इस दौरान नरहौली चौराहे से रिफाइनरी तक जाम लग गया था। पुलिस ने नौगांव निवासी प्रदीप, मनीष, कोतवाली के धर्मलोक कॉलोनी निवासी राहुल चौधरी और प्रदुम समेत 35 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, यातायात व्यवस्था में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें