फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग; वन विभाग ने की ये अपील

Sun, 12 Jan 2025 12:25 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। क्षेत्र में डेरा डालते हुए वन विभाग की टीम ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
तेंदुआ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वेटरनेरी विश्वविद्यालय के निकट डेयरी फार्म क्षेत्र में उस समय लोगों में दहशत मच गई, जब वहां पर एक तेंदुए को देखा गया। लोग भय के मारे इधर-उधर भागने लगे। इस अप्रिय घटना को मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन




 

हालांकि वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में पिंजरा लगाया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र के रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि हर साल सर्दियों के मौसम में यहां अक्सर तेंदुओं को देखा जाता है। शनिवार को भी एक तेंदुए को देखा गया है। लोगों के शोर मचाने के बाद वहां से जंगल की तरफ भाग गया। तेंदुए की दहशत से लोग क्षेत्र में जाने से डर महसूस रहे हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने भी इलाके में डेरा डाल लिया है। 

 

वन विभाग अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने बताया है कि क्षेत्र में तेंदुआ नजर आने के बाद बीते दिनों क्षेत्र के लोगों ने शिकायत की थी। इसके बाद आगरा से पिंजरे मंगाकर आसपास के इलाके में लगाए गए हैं। अगर पिंजरे में कैद नहीं हुआ तो रेस्क्यू कर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। 
 
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग अंधेरा होने के बाद घर से बाहर न निकलें। फिलहाल पूरी तरह एहतियात बरतें। झुंड बनाकर ही बाहर निकलें और साथ में एक डंडा जरूर रखें। उन्होंने कहा कि तेंदुआ नजर आने पर उसे छेड़ने का प्रयास न करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें