महावन। तहसील में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने लेखपाल नीरज कुमार सारस्वत को निलंबित कर दिया है। लेखपाल पर भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किए बिना शासन को प्रस्ताव भेजने का आरोप है।
तहसील के मौजा ततरौता बांगर में तैनात लेखपाल नीरज कुमार सारस्वत ने 13 अक्तूबर को ग्राम पंचायत ततरौता बांगर की 40 से 50 वर्गमीटर भूमि का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मामले की जांच तहसीलदार सचिन पवार से कराई गई। जांच के दौरान मौके पर प्रस्ताव के अनुरूप भूमि उपलब्ध नहीं मिली। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि लेखपाल ने प्रस्ताव तैयार करते समय मौके की वास्तविक स्थिति का समुचित सत्यापन नहीं किया। बिना भौतिक निरीक्षण के प्रस्ताव भेजने से शासन और उच्चाधिकारियों को तथ्यहीन एवं भ्रामक सूचना प्रेषित हुई। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल को निलंबित किया गया है। संवाद