फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 साल से अधिक उम्र वाले हड़ताली लेखपालों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रशासनिक सख्ती के बावजूद हड़ताली लेखपाल धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। बुधवार को सदर तहसील प्रांगण में लेखपालों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, जिला प्रशासन भी हड़ताली लेखपालों पर और शिकंजा सकने जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय लेखपालों की हड़ताल का असर जिले में भी साफ नजर आ रहा है। राजस्व ही नहीं अन्य विभागों के काम भी इससे प्रभावित होने लगे हैं। इस स्थिति में शासन का संदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन हड़ताली लेखपालों पर और शिकंजा कसता जा रहा है। एडीएम प्रशासन सतीशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी लेखपालों को नोटिस और एक के निलंबन के बाद अब 50 साल से अधिक उम्र वाले लेखपालों की स्क्रीनिंग की तैयारी है। इसके लिए डीएम ने स्क्रीनिंग कमेटी कठित करने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत 50 साल से अधिक वाले हड़तालियों की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई स्क्रीनिंग के माध्यम से की जाएगी। इधर, सदर तहसील प्रांगण में हड़ताली लेखपालों का धरना प्रदर्शन जारी है। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें