फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस- ठंड में कम पहुंचे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिसंबर माह के तीसरे मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर ठंड का असर नजर आया। तहसील पहुंचे जिला स्तरीय अधिकारियों के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचने वालों की संख्या बहुत कम रही। महावन में डीएम के पास सिर्फ 52 शिकायत पहुंचीं।
विज्ञापन

महावन तहसील में डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने सभी अधिकारियों के शिकायती रजिस्टरों का निरीक्षण किया। कोई शिकायत लंबित नहीं मिली। समाधान दिवस में कु ल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व से जुड़े दो मामलों के निस्तारण को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजीं। इस दौरान किसानों द्वारा निराश्रित गोवंश समस्या को बताया। इस पर खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों के साथ इस मामले में बैठक करने के निर्देश दिए। गोवंश को छोड़ने वाले किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि योजना, भूमि विवाद सूचीबद्ध करना, चकरोड एवं अन्य छोटे विवादों के निस्तारण के लिए समझौता कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसएसपी शलभ माथुर, एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, सीएमओ डॉ. शेर सिंह, डीडीओ रवि किशोर त्रिवेदी, डीएसओ राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मांट तहसील में 24 शिकायत दर्ज हुईं। तीन का निस्तारण एसडीएम अभिषेक गोयल ने मौके पर ही कराया। इस मौके पर तहसीलदार राकेश सोनी, गौरव माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। तहसील सदर में सीडीओ रामनेवास को 28 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें