फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्कैचिंग की तकनीकि के साथ सीखेंगे चित्रों में रंग संयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान में बुधवार को 15 दिवसीय चित्रकला एवं स्कैचिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। ब्रज कला, हमारी पहचान विषयक कार्यशाला में प्रतिभागियों को ब्रज की पारंपरिक चित्रकला, राधा-कृष्ण लीलाओं का चित्रांकन, ब्रज के लोक एवं धार्मिक दृश्यों का रेखांकन, स्कैचिंग की मूल तकनीकि, रंग संयोजन एवं चित्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। ललित कला अकादमी के सदस्य एवं प्रशिक्षक अनिल सोनी ने कहा कि स्कैचिंग कल्पना को साकार करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में करियर की अपार संभावनाएं हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव द्विवेदी ने कहा कि आदिकाल में भी मनुष्य प्राकृतिक रंगों से गुफाओं की दीवारों पर चित्र बनाकर अपनी अभिव्यक्ति करता था। ब्रज संस्कृति संग्रहालय की क्यूरेटर ममता कुमारी ने विद्यार्थियों को संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत प्रशासनिक अधिकारी रजत शुक्ला ने व संचालन ममता कुमारी ने किया। इस अवसर पर गणेश शर्मा, निक्की शर्मा, सोनाक्षी, वैष्णवी, रोनक अग्रवाल, त्रिशा देवी, प्रियांशी, हर्षिता गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें