फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार साल बाद लक्ष्मण शहीद स्मारक बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। चुंगी चौराहा के पास लक्ष्मण शहीद स्मारक चार साल बाद बनकर तैयार हो गया है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों की लागत से बने स्मारक में तीन कार्यालयों के अलावा पार्किंग, कम्यूनिटी सेंटर, किचन, हॉल और फूड स्टॉल भी बनाई गई है। आग से सुरक्षा के लिए आगरा की एजेंसी ने स्प्रिंकलर फायर सिस्टम भी लगाया है। संभवत: आठ मार्च को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन



वृंदावन के हजारी मल सोमानी इंटर कॉलेज के सामने पुराने खंडहर नुमा बने लक्ष्मण शहीद स्मारक को हटाकर उसके स्थान पर आवश्यक सुविधाओं से लैस लक्ष्मण शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। एमवीडीए द्वारा आगरा की अमित कंस्ट्रक्शन एजेंसी द्वारा इसका निर्माण वर्ष 2020 में में शुरू किया था। समीप में एएसआई द्वारा संरक्षित मंदिर होने के कारण इसके निर्माण पर रोक लगा दी गई। शासन स्तर पर हस्तक्षेप के बाद दो वर्ष बाद दिसंबर 2022 में फिर से स्मारक का निर्माण शुरू हो सका।

एमवीडीए के निर्देशन में एजेंसी ने बेसमेंट में 50 वाहन क्षमता की पार्किंग बनाई है। इसके ऊपर भूतल पर आधुनिक सुविधाओं से लैस कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया है। इसमें 500 लोगों की क्षमता का एक हॉल, एक और छोटा हॉल, किचन, स्टोर रूम, फूड स्टॉल का निर्माण किया गया है। स्मारक के प्रथम तल पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, महापौर और नगर आयुक्त का कार्यालय बनाए गए हैं। डबल बेड रूम दो, सिंगल बेड रूम दो और डोरमैट्री का निर्माण किया गया है। स्मारक के बाहरी तरफ लाल पत्थर लगाया गया है, जबकि फर्श पर अंदर सफेद टाइल्स लगाई गई है।
विज्ञापन



स्मारक का निर्माण करने वाली आगरा की एजेंसी अमित कांट्रेक्टर के सौरभ गोयल ने बताया कि एमवीडीए के निर्देशन में लक्ष्मण शहीद का स्मारक का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। इसके निर्माण में लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस इमारत के निर्माण में आधुनिक सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें