नौहझील। कस्बा नौहझील से रायपुर जाने वाले 12 किमी लंबा मार्ग बदहाल है। इसी के चलते धरने पर बैठे कई गांव के लोगों से मिलने शनिवार को सपा नेता एवं एमएलसी डॉ. संजय लाठर धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को सड़क बनवाने का ठोस आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आचार संहिता हटने के तुरंत बाद ही सड़क पर काम शुरू हो जाएगा।
गांव के निकट सड़क में हो रहे जलभराव की समस्या के से निजात दिलाने की बात कही। सपा नेता संजय लाठर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना दो माह के लिए स्थगित कर दिया। धरना स्थल पर हुई सभा की अध्यक्षता मोहर सिंह प्रधान व संचालन पप्पू नौहवार ने किया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह, मूल चंद प्रधान, नरेंद्र चौधरी, विक्रम प्रधान, रामनिवास शर्मा, सुखवीर शर्मा, हरपाल सिंह, रविंद्र प्रधान, लाला प्रधान, लोकेश चौधरी, जीतपाल प्रधान, लेखराज प्रधान, बाबू प्रधान, महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह आदि उपस्थित थे।