मथुरा। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में शनिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया गया। ग्राम अडूकी में खसरा नंबर 17 और 18 का राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा पुन: पैमाइश कर निशानदेही की गई। खसरा 17 के दक्षिणी हिस्से में बनाई गई बाउंड्रीवाल को तुड़वा दिया गया।
मौके पर उपस्थित जेई मुनीदेव द्वारा निर्देशानुसार तार फेंसिंग कराए जाने के लिए माप लिया गया। कार्रवाई के समय प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल योगेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद, नगर निगम के लेखपाल थान सिंह, लक्ष्मण शर्मा एवं प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश सिंह, धर्मवीर चौधरी, योगेश कुमार, राजेश कुमार और दीपक शर्मा मौजूद रहे।