फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मजदूर महासंघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दिल्ली में कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत चक्का जाम के समर्थन में शनिवार को किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले अनाज मंडी में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार को कोसते हुए वक्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन

शनिवार को किसान मजदूर महासंघ के प्रांतीय सचिव दीपक चौधरी के नेतृत्व में मजदूर महासंघ ने किसानों के चक्का जाम के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आर्य नगर से नारेबाजी करते हुए हाईवे स्थित अनाज मंडी पहुंचे। जहां उन्होंने चौधरी चरण सिंह पार्क में डेरा डाल दिया। पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा के नीचे खड़े होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा। महेश बैनीवाल, अमरचंद मास्टर, राजू बैनीवल, पंडित हरिओम शास्त्री, लेखराज सुपानियां, जसमत प्रधान, महावीर प्रधान, कलुआ, योगेश पहलवान, रामचंद्र, अर्जुन सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें