मथुरा। बलदेव के अगहन पूर्णिमा लक्खी मेला का उद्घाटन करते विधायक पूरन प्रकाश व अन्य।
- फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। दाऊजी का अगहन पूर्णिमा लक्खी मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। विधायक पूरन प्रकाश, चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, एसडीएम कृष्णानंद तिवारी ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि दाऊजी का मेला ऐतिहासिक, पौराणिक एवं प्राचीन है। मेला आपसी सौहार्द बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एसडीएम कृष्णानंद तिवारी ने कहा जो भी सुविधा व व्यवस्था प्रशासन स्तर से होगी, वह मेला के लिए कराई जाएगी। चेयरमैन कमल कुमार पांडेय ने कहा कि बलदेव का मेला प्राचीन व ऐतिहासिक है। इसको राजकीय मेला का दर्जा प्रदान किया जाए। अतिथियों का स्वागत कमल कुमार पांडेय ने शॉल ओढ़ाकर किया। विधायक ने स्काउट गाइड शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में ईओ शरद जैन, आरपी गिरी एमडी जेनर्म, नरेश गुप्ता एआरएम, एसएस सिसौदिया एआरएम, तरुण प्रकाश, चेयरमैन संजय दीक्षित, हेमंत पांडेय, बृजेश पांडेय, त्रिलोकी पांडेय, सूखी पांडेय, पप्पू पंडित, खूबी राम पांडेय, सुनील पांडेय, अनिल सोनी, पप्पे पंडित, लेखराज पहलवान, अनिल रावत, अजीत छौंकर, मानेंद्र उपाध्याय, दीपचंद, लखेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह अवध तेहरिया आदि थे।