फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा डिपो को 15 चालकों की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा डिपो को 15 चालक की दरकार है, पर आवेदन डिपो के कार्यालय में करीब 17 प्राप्त हो गए हैं। बृहस्पतिवार को इन चालकों के टेस्ट लिए जाने थे, पर एआरएम के मंडलायुक्त की मीटिंग में व्यस्त होने के चलते इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन

नए साल में इन संविदा चालकों के टेस्ट लेकर इन्हें बस की स्टेयरिंग थमा दी जाएगी। मथुरा डिपो चालकों की कमी से जूझ रहा है। इसके कारण कई बसें डिपो में खड़ी हुई हैं। इन चालकों की कमी दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को आवेदन करने वाले चालकों को टेस्ट के लिए बुलाया गया। लेकिन एआरएम नरेश चंद गुप्ता के मंडलायुक्त की मीटिंग में व्यस्त रहने के कारण इन सभी को लौटना पड़ा। नए साल में इन 17 चालकों के टेस्ट हो सकेंगे। टेस्ट पास करने वाले 15 को संविदा चालकों के लिए रखा जाएगा। एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि दो दिन में चालकों के टेस्ट की प्रक्रिया पूरी करके पास करने वालों को बसों की स्टेयरिंग थमा दी जाएगी। फिलहाल 15 चालकों की डिपो को जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें